फिरोजाबाद, मई 3 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव वीरई जहानाबाद में बच्चों को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। चचेरे भाइयों ने अपने भाई को मार पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टिंकू पुत्र रामखिलाडी निवासी बीरई जहानाबाद थाना नगला का एक मई की शाम अपने चचेरे भाई संजू पुत्र कमलेश, गुलशन पुत्र शिवकुमार, ऊषा देवी पत्नी कमलेश से बच्चों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान चचेरे भाई आकर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो चचेरे भाइयों, चाची ने लाठी डंडों लेकर अचानक से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पीटा चचेरे भाइयों ने पीड़ित को बेरहमी से पीट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसका शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी...