गोंडा, मई 15 -- नवाबगंज, संवाददाता। बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की घटना के साढ़े चार माह बाद इलाज के दौरान अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बेटे ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। क्षेत्र के दुल्लापुर‌ निवासी विक्रम ने बताया कि बीते सात दिसंबर के सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के फूलचंद, दिलवास, राजकरन, शिवकरन, मुन्ना, शनी निषाद व दिलीप निषाद एकजुट होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए थे। आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडा, रॉड व फरसा से हमला कर दिया था। हमले में उसे पिता रामनरेश निषाद (65) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे परिवार की कौशल्या देवी, दुर्गा देवी, सत्यनारायण और विशाल उर्फ शि...