बरेली, मई 21 -- ​आंवला। दरावनगर में बच्चों के विवाद में दबंगों ने एक परिवार को घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ​दरावनगर के आजाद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। परिवार के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए ,तभी हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में खुशी अहमद, मसी अहमद, वसीय, मुजीब, सोहब मुर्शरत तीन-चार अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...