प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने गर्भवती महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा अधारगंज गांव निवासी नसरीन बानो का आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें गर्भवती नसरीन बानो घायल हो गईं। शोर सुनकर उनकी बहन हसीना बानो मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव करने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घर में आग लगाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती...