बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, समझौता कराने पहुंचे युवक के सीने में चाकू घोंपा
शामली, जून 14 -- थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब समझौता कराने पहुंचे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण गांव गढ़ी दौलत निवासी कय्यूम के पुत्र सोहेल बच्चों के बीच हुए विवाद को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक युवक ने सोहेल के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.