खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार की महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शनिवार शाम तक खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों की पहचान इस्माइलपुर निवासी रुखसाना खातून, मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद अफजल और मोहम्मद तंजीब के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात पड़ोसी पक्ष के लोग कथित तौर पर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से वारकर बालक को किया घायल, भर्तीघायलों की स्थिति आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और डंडे...