मुंगेर, मई 15 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के चंडिका स्थान क्षेत्र में शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद एक हृदयविदारक घटना में तब्दील हो गया। वर्चस्व की जंग में दबंगों ने एक गरीब मजदूर के परिवार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल मजदूर मुरारी सिंह की भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और तनाव का माहौल है。 यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घायल बुजुर्ग की मौतमामूली बात पर घर में घुसकर हमलाः ​मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई छोटी सी कहासुनी से हुई थी। पीड़ित महिला सुधा देवी ने बताया कि मामूली बात को लेकर आरोपी बबलू, नीतीश, नीतू और सीटू अचानक उग्र हो गए। आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर पीड़ित क...