गोपालगंज, फरवरी 10 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेश स्थान मांझा गांव में मंगलवार को बच्चों के आपसी विवाद में लाठी-डंडे से लैस लोगों ने किसान मनीष कुमार तिवारी पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल किसान को परिजनों ने बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया है। हालांकि पुलिस ने अस्पताल जाकर उनका बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.