बच्चों के विवाद में किसान पर फावड़े से हमला, घायल
अमरोहा, जुलाई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में सोमवार शाम बच्चों के बीच विवाद को लेकर बड़े आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप के मुताबिक इस दौरान लईक पुत्र अली औसात के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। लईक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में किसान पर फावड़े से हमला, घायल यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.