प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- रखहा। यहियापुर निवासी नसीमुद्दीन मस्जिद से नमाज पढ़कर शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहे थे। घर के समीप पड़ोसियों के बच्चों के बीच मारपीट होती देख वह बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच चार लोग पहुंचे और बहस करते हुए लाठी से हमला कर उनको घायल कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने पर परिवार के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नसीमुद्दीन के बेटे मोहम्मद जुनैद की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस थाना क्षेत्र के यहियापुर के अनस, शालिम और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...