गोरखपुर, जनवरी 3 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर टोला बढ़नी में बच्चों के विवाद को लेकर उलाहना देने गई एक युवती से दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने गई दो अन्य महिलाएं भी चोटिल हो गईं। पीड़िता की मां की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी देवन्ता पत्नी फेकू निषाद ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद उसकी बेटी सिताबी बीरे पुत्र रामसवार के घर उलाहना देने गई थी। इसी बात से नाराज होकर बीरे, रामसावरे, रेखा और झिनकी देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची सोहावती और बहू आशा देवी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। तीनों को चोटें आई हैं। पुलिस मामल...