बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर से परिजनों पर हमला
हरिद्वार, मई 19 -- बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। आरोप है कि पहले एक युवक ने बच्चे के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया और अगले ही दिन दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के बाहर हमला बोलते हुए ईंट-पत्थर बरसाए और तमंचे लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शांतरशाह निवासी पहल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह पतंजलि में कार्यरत हैं। 16 मई की शाम उनका बेटा शान्तनु घर के पास मंदिर के निकट अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी पंकज का बेटा हिमांशु वहां शराब के नशे में पहुंचा और बच्चों को वहां खेलने से मना करने लगा। विरोध करने पर हिमांशु ने शान्तनु के साथ मारपीट की और उसके सिर में ईंट मार दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.