देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि पथरोल थाना क्षेत्र के राउत नगर गांव में बच्चों के बीच मामूली विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल चंदन कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- नाले में पानी बहाने को लेकर मारपीट, चार घायल अचानक हुए हमले से परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिस...