मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मय पंचायत के पीर पहाड़ के समीप सोमवार देर रात बच्चों के आपसी विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों द्वारा एक घर के सामने फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी:घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपितों में पूर्व मुखिया संतोष यादव (पिता-वकील यादव) तथा रवीश यादव (पिता- योगेंद्र यादव) सहित अन्य लोगों के...