बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थ, मई 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर वार्ड में बच्चों को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मामले में एक 11 साल के बालक को भी लाठी से पीटा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।कस्बे के लक्ष्मण नगर वार्ड निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र नाजिम अली ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि दो मई की रात करीब नौ बजे बच्चों को लेकर मो रफीक पुत्र अज्ञात, राजाबाबू पुत्र मोहम्मद रफीक, मुस्कान पुत्री मो रफीक व रफीक की पत्नी से कहासुनी हो गई। इतने में आरोपी उसे व उसके 11 वर्षीय पुत्र अशहर पर लाठी डण्डा एवं लोहे की राड लेकर टूट पड़े और मारने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक लोहे का राड उसके सिर में लगा इससे उसका सिर फट गया। उसके बेटे अशहर को भी शरीर में काफी चोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.