बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर निवासी संतोषी ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि 26 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पड़ोसी मालती, मुन्ना पंडित व बब्लू ने पिटाई की। बचाने आई बेटी रोशनी, बेटा राम सूरज व आकाश को भी मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...