प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवरखा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। सूर्यकुमार सिंह की पत्नी सुधा सिंह, गांव की उषा सिंह, रोशनी सिंह, अमरावती आदि ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि 18 मई को उनके बच्चे जानवर चरा रहे थे। उसी दौरान चार युवक पहुंचे और बच्चों को पीटा। 19 मई की सुबह आरोपी पांच बाइक से 10 से 12 लोगों के साथ दोबारा गांव पहुंचा। महिलाओं से अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि बच्चों में विवाद हुआ था। मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरे छप्पर को बना रहा था परिवार, दबंगों ने गिराया यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में दंपति पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...