संभल, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पीड़ित नगमा की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि गांव सुल्तानपुर में रविवार की शाम बच्चों के विवाद के बाद हुए पथराव व मारपीट के मामले में पीड़ित नगमा की तहरीर के आधार पर गांव निवासी अकबर, नौशे, शौकत, नसीम, सलीम, असलम व कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि रविवार की शाम गांव सुल्तानपुर खुर्द में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर ईंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.