संभल, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने रविवार शाम तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों ने सरकारी अस्पताल में मेडीकल परीक्षण कराया है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के कुछ बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया था। बच्चों की कहासुनी की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। पहले दोनों ओर से बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। झगड़े के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है...