पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम इटौरिया निवासी रंजू पत्नी राजपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 मार्च को उसके पड़ोस के हेमंत पुत्र कोमिल प्रसाद की बच्ची पूजा व उसकी पुत्री निक्की खेलते समय आपस में लड़ गए। इस रंजिश में आरोपी हेमंत की ओर से हेमंत के अलावा मुनीश,धर्मपाल,भगवानदस उसके घर के सामने गाली गलौज करने लगे। जब उसने और उसके पति राजपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दी। पिटाई से वह और उसके पति घायल हो गए। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.