नवादा, मार्च 31 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के 1665 प्रारंभिक स्कूलों में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस दौरान स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों का वहां स्वागत किया गया। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया था। लिहाजा स्कूलों में बड़ी संख्या अभिभावक पहुंचे थे। अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को लेकर स्कूलों में साफ सफाई कर सजाया गया था। इस बार संगोष्ठी का आयोजन प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ थीम पर आयोजित किया गया था। स्कूलों में आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में अभिभावकों को यह बताया गया कि बच्चों के टीचिंग लर्निंग मैटेरियल व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की...