गंगापार, फरवरी 17 -- फूलपुर, संवाददाता। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालयों में मजबूत शैक्षिक नींव आवश्यक है। डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए जनपद के 281 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था स्थानीय सांसदों के सहयोग से की जा रही है। फूलपुर क्षेत्र के 35 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तथा 15 विद्यालयों में सौर पैनल लगाए जा रहे हैं। उक्त बातें फूलपुर के एक अतिथि गृह में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बीएसए प्रयागराज अनिल कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ एचपी वर्मा ने विद्यालयों के विकास में सभी की सहभागिता को जरूरी बताते हुए कहा कि...