बच्चों के विकास में खेलकूद व मनोरंजक गतिविधियों जरूरी: सक्सेना
बेगुसराय, जून 20 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी एचएफसी उर्वरक नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के एडमिन ब्लॉक में शनिवार को बच्चों के लिए नए झूलों का लोकार्पण किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए नए झूलों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बरौनी इकाई के यूनिट हेड नितीन सक्सेना, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स बिहार जोन - सी के सविता तथा विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने संयुक्त रूप से फीता काट व पूजा-अर्चना कर झूलों का उद्घाटन किया। श्री सक्सेना ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्राचार्या सविता ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.