नवादा, अगस्त 30 -- जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। खेलो और सीखो थीम पर आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर आवश्यक जानकारी दी। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के साथ पढ़ाई के प्रति उनमें रुचि पैदा करना रहा। यह भी पढ़ें- खेलो और सीखो थीम पर स्कूलों में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीसंगोष्ठी के मुख्य उद्देश्य शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत...