बिजनौर, जून 2 -- बढ़ापुर। बच्चों में ज्ञान प्रसार और वैदिक तथा गणितीय ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टर सुरेशचंद आर्य इलेक्ट्रॉनिक की ओर से विमला सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में वैदिक परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों से वैदिक एवं गणितीय ज्ञान से संबंधित वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में कुल 123 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षार्थियों के समक्ष 100 प्रश्नों का लक्ष्य रखा गया था, जिसके माध्यम से उनकी ज्ञान क्षमता का आकलन किया गया। आयोजकों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 7 जून को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह सहित मुकेश आर्य, सुंदर सिंह, हु...