नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बच्चों के लिए लिखने, ड्रॉइंग करने और क्रिएटिव एक्टिविटीज को मजेदार बनाने के लिए भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Portronics ने अपनी नई Ruffpad सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में खास तौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए मल्टीकलर LCD राइटिंग पैड शामिल हैं। कंपनी ने इस रेंज में Ruffpad Teddy 8.5, Ruffpad Dino 8.5 और Ruffpad PupX 10 को पेश किया है। इन राइटिंग पैड्स का इस्तेमाल बच्चे लिखने, ड्रॉइंग, डूडलिंग और हैंडराइटिंग प्रैक्टिस के लिए कर सकते हैं। Ruffpad सीरीज में विविड मल्टीकलर LCD स्क्रीन दी गई हैं। इनमें रीयूजेबल राइटिंग सरफेस मिलता है, जिस पर बच्चे स्टाइलस की मदद से लिख या ड्रॉ कर सकते हैं। स्क्रीन को साफ करने के लिए अलग से रबर या किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं है। वन-टैप इरेज फंक्शन के जरिए बच्चे एक टै...