दुमका, मई 18 -- डीएवी पब्लिक स्कूल में को नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों के लिए फन-फिल्ड समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राचार्य धर्मेन्द्र कुमार देव के निर्देशन में आयोजित यह तीन दिवसीय शिविर 20 मई तक विद्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगा। पहले दिन की शुरुआत योग और ध्यान सत्र से हुई, जहाँ बच्चों को व्यायाम, योग और सरल आसन सिखाए गए।। इसके बाद फिजिकल एक्सरसाइज और खेलों के माध्यम से बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा दी गई। पहले दिन का मुख्य आकर्षण दीपक सिंह द्वारा संचालित मार्शल आर्ट्स की कक्षा रही। बच्चों ने आत्मरक्षा के बुनियादी दांव-पेंच सीखे और अनुशासन का महत्व समझा। यह भी पढ़ें- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा समर कैंप का दूसरा दिन यह भी पढ़ें- समर कैंप ने बच्चों में भरा उत्...