बच्चों के लिए पर्याप्त भोजन एवं नींद सुनिश्चित करें
पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। मध्य विद्यालय मंझेली हाट में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास एवं कल्याण विषय पर अभिभावक वर्गवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहभागिता रही। सभी कक्षाओं में वर्ग शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों का स्वागत कर बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों को ग्रीष्मावकाश में बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उन्हें घर में पढ़ाई के लिए शांत एवं पर्याप्त रोशनी वाला स्थान निर्धारित करने, बच्चों को नियमित दिनचर्या अपनाने, पौष्टिक नाश्ता कराने तथा प्रतिदिन कम से कम दो घंटे अध्ययन कराने की सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.