बच्चों के लिए जागरुकता कार्यशाला आयोजित
नोएडा, मई 19 -- नोएडा। सेक्टर-22 में संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को बच्चों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पटियाला हाई कोर्ट की मीडिएटर जज ज्योति चतुर्वेदी ने बच्चों को करियर चयन, लक्ष्य पर फोकस और सुरक्षित वातावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और कानून के महत्व पर भी चर्चा की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रवीन चतुर्वेदी ने भी विद्यार्धियों की काउंसलिंग कर उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण व बाल विवाह पर चला जागरुकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.