सीतामढ़ी, जून 13 -- सुप्पी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी के सभाकक्ष में गुरुवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने की। बैठक में पीएचसी की ओर से चलाए जा रहे बच्चों का बच्चों को आरआई टीकाकरण, बच्चों में जेई बुखार के लक्षण, डेंगू बुखार, मलेरिया उन्मूलन अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, कुष्ठ रोग खोज अभियान, प्रसव कार्य, कोविड जांच, परिवार नियोजन, नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं का सर्वेक्षण कार्य समेत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विमल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.