गंगापार, दिसम्बर 21 -- सर्दियों की ठंड को ध्यान में रखते हुए, तारडीह प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए गर्म कपड़े, स्कर्ट, पैंट, स्वेटर, टोपी, पेन-पेंसिल, रंग और अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस नेक पहल का नेतृत्व भारतीय मूल की प्रवासी स्मिता शुक्ला और अध्येता पाण्डेय पुत्री कमला कान्त द्विवेदी ने किया। लंदन में रह रही स्मिता शुक्ला अपने पैतृक गांव तारडीह सुदी आईं और उन्होंने देखा कि सर्दियों में बच्चों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी सोच से उन्होंने बच्चों की मदद करने का निर्णय लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यकांत द्विवेदी और शिक्षक सुधा कुशवाहा ने इस कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.