फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से एक जून से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप एनआईटी स्थित बाल भवन में लगाया जाएगा, जहां बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कैंप में गतिविधियां समर कैंप में इस बार बच्चों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां शामिल की गई हैं। कैंप के दौरान बच्चों को नृत्य, संगीत, स्केटिंग, योग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित विशेषज्ञ बच्चों को इन गतिविधियों की बारीकियां सिखाएंगे, ताकि वे अपनी रुचि के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उद्देश्य और महत्व जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारियों के अनुसार समर कैंप का उद्द...