भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जन्म के बाद छह माह तक बच्चों को नियमित स्तनपान कराना अत्यंत जरुरी होता है। बच्चों की स्वास्थ के प्रति माताओं को विशेष सावधानी बरतना होगा। छह माह तक के बच्चों के लिए मां का दूध अमृत समान होता है। स्वास्थ विभाग द्वारा आशाएं माताओं को बच्चों की स्वास्थ के प्रति जागरूक कर रही हैं। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि बच्चों के लिए मां का दूध किसी अमृत से कम नहीं होता। जिले के कुल 1357 आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को आशाएं जागरूक कर रही हैं। छह माह तक स्तनपान करने वाले बच्चे कुपोषण की चपेट में आने से बच जाते हैं। मां के दूध में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इसलिए छह माह तक पानी की कोई जरुरत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...