नई दिल्ली, जुलाई 3 -- केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को तलब करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को इस मुद्दे पर मेटा से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि अगर किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रचार या प्रसार होता है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। इसके लिए संबंधित कंपनी की जवाबदेही तय की जाएगी। आईटी मंत्रालय अब मेटा से इस पूरे मामले में जवाब मांगेगा और यह जानने की कोशिश करेगा कि ऐसे कंटेंट से जुड़े विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर कैसे दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- IPO लेकर आ रही सोशल मीडिया वाली कंपनी, फेसबुक-इंस्टाग्राम को देती है टक्कर यह एक सप...