श्रावस्ती, मई 21 -- कटरा, संवाददाता। रोजगार आज के समय में जीवन की सबसे जरूरी जरूरतों में से एक बन गया है हर कोई चाहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ उसे ऐसा हुनर भी मिले जिससे भविष्य में आत्मनिर्भर बना जा सके। इसी दिशा कुछ लोग लगातार नए प्रयास कर रहे हैं। कटरा क्षेत्र में बच्चों के लिए ऐसा ही एक खास बदलाव देखने को मिला है। चंद्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तेंदुआ पंडित कटरा श्रावस्ती के बच्चों को नए नए हुनर सिखाए जा रहे हैं इसका मकसद सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों को रोजगार से जोड़ने वाली शिक्षा देना भी है यहां बच्चों को खेती के आधुनिक तरीके, पर्यावरण की जानकारी और नई तकनीक से जुड़े उपकरणों की समझ दी जा रही है। यहां के शिक्षकों का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, व्यावहारिक ज्ञान देना और गणित एवं विज्ञान जैसे ...