पटना, अप्रैल 23 -- बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते स्कूलों के लिए ऐक्शन प्लान आया है। तेज धूप और गर्मी में स्कूली बच्चों के खुले मैदान में खेलने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में फिलहाल खेल पीरियड नहीं होगा। साथ ही राज्य के सभी स्कूलों में अब वाटर बेल बजाई जाएगी। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को निश्चित अंतराल के बाद नियमित रूप से पानी पीते रहने के लिए कहा जाएगा। ताकि उन्हें गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। इसके अलावा, पेड़ के नीचे क्लास नहीं लगाने, स्कूल परिसर में पेयजल की उचित व्यवस्था करने, चापाकलों को दुरुस्त करने जैसे कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। दूसरी ओर, लू चलने की आशंका को देखते हुए पटना समेत कई जिलों में छोटे बच्चों की कक्षाओं का समय भी बदला गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.