दरभंगा, मई 30 -- दरभंगा। सरकारी विद्यालयों में आयोजित पीटीएम में शनिवार को शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को घर में पढ़ने का अनुकूल माहौल देने की अपील की। उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक पहलू का विशेष ख्याल रखना को कहा। बच्चे क्या चाहते हैं, उनकी उत्सुकता किस चीज में है। इसे अनदेखा नहीं किया जाए। शिक्षकों का कहना था कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति में विद्यालय एवं परिवार की अहम भूमिका होती है। अच्छी उपलब्धि के लिए अभिभावकों को भी आगे आना पड़ेगा। आम तौर पर देखा जाता है कि स्कूलों में नामांकन करने के बाद बच्चों की प्रगति को विद्यालय के भरोसे छोड़ दिया जाता है, जबकि होना यह चाहिए कि अभिभावक की नजर हमेशा बच्चों के प्रतिदिन की पढ़ाई पर रहनी चाहिए। यह भी पढ़ें- आज सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी इस थीम पर विभिन्न स्कूलों में स...