बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता पीएमश्री विद्यालय में बीपीएल प्रोजेक्ट वेस्ड लर्निंग मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ने दीप जलाकर किया। विभिन्न प्रकार के आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाध्यापक रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में विज्ञान अध्यापक अर्चना शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राहुल तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं के बच्चों के मॉडल सराहे गए। मॉडल फूड चार्ट को छात्रा रति पांडे श्रेया ने वॉटर प्यूरीफायर, शिव व नितेश ने स्थिर विद्युत पर आधारित मॉडल, ओहम तोमर व ओम प्रकाश ने साउंड ट्रांसमीटर, नैतिक गोस्वामी ने ज्वालामुखी के एक्टिव मॉडल को, ओम पांडे व कर्मवीर ने इलेक्ट्रोप्लाटिंग के एक्टिव मॉडल को प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से मॉडल से संबंधित प्रश्न पूछे।

हिंदी हिन्दुस्ता...