रुडकी, मार्च 14 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बजट सत्र में प्रदेश के स्कूलों में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले दूध और भोजन की गुणवत्ता का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने पूछा कि योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता की नियमित जांच कैसे सुनिश्चित की जा रही है। विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा सत्र से वापस लौट के बाद कहा कि यह योजना बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, इसलिए यह जरूरी है कि उन्हें शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाला दूध और खाद्य सामग्री मिले। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दिए जा रहे पोषण आहार की समय-समय पर जांच कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.