गुमला, मार्च 1 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विकास भारती विशुनपुर द्वारा संचालित विकास चिल्ड्रेन एकेडमी में रविवार को वार्षिक उत्सव समारोह भव्य और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। यह आयोजन बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का अवसर बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित विकास भारती के सचिव अशोक भगत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि झारखंड की समृद्ध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.