मधुबनी, मई 9 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड के उमवि आनंदपुर चहुटा,मवि केरबार,उमावि भैरबा,मवि हिरोपट्टी-जगवन,मवि औंसी उत्तर,उमवि पोखरौनी सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।आयोजित संगोष्ठी में "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" थीम के अनुसार अभिभावकों को बच्चों के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों को बताया गया। कहा गया कि बच्चों के विकास में शिक्षक एवं अभिभावकों की समान जिम्मेदारी है। प्राथमिक विद्यालय परसौनी दक्षिण में संगोष्ठी में बड़ी संख्या में आये अभिभावकों से संवाद किया गया। एचएम जयंत चौधरी,किरण कुमारी,रचना कुमारी आदि शिक्षकों ने कहा कि माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।घर पर बच्चों को पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाएं। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय कुचियाही में शिक्...