बच्चों के भविष्य की खातिर मदरसे नियमों के तहत लें मान्यता : खुर्शीद
देहरादून, सितम्बर 6 -- वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद ने मदरसा संचालकों से नियमों के तहत मान्यता लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब मदरसों को अपनी मिल्कियत, भवन की वैधता और शिक्षण व्यवस्था को लेकर नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों के भविष्य की खातिर मान्यता लेना चाहिए। कहा कि करीब 35 मदरसों को मान्यता प्रमाणपत्र मिल चुके हैं और कई अन्य संस्थान मान्यता के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में पैरवी के नाम पर लाखों रुपये इकट्ठा करने पर भी सवाल उठाए। बता दें कि प्रदेश में 17 मदरसे बंद किए जा चुके हैं, जिन्होंने मान्यता नहीं ली है। वहीं तीन ने लिखकर दिया है कि वह संचालन नहीं कर रहे है। मदरसों में हड़कंप मचा है और मान्यता के लिए लगातार आवेदन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.