गोड्डा, अप्रैल 25 -- ठाकुरगंगटी।प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, कार्यालय भगैया में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।जहां इस बैठक के दौरान पोषण पखवाड़ा के तहत सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं द्वारा हरी साग-सब्जी, चावल एवं दाल से आकर्षक रंगोली तैयार की गई। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा कुपोषण को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में पोषण एवं संतुलित खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव एवं ग्राम संगठन स्तर पर रैली निकालने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पोषण संबंधी संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.