देवरिया, सितम्बर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। बच्चे को बुखार में एंटीबायोटिक दवा देने से बचना चाहिए। सामान्य बुखार में पहले दिन एंटीबायोटिक देने के जगह बच्चे की हालत पर नजर रखना जरूरी है। चार-पांच दिन तक बुखार न टूटे तो जांचों का सही विश्लेषण करने के बाद ही जरूरत अनुसार एंटीबायोटिक शुरू करनी चाहिए। बुखार के दौरान बच्चा अत्यधिक सुस्त हो जाए, झटका आए या खाना-पीना छोड़ दे तो अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। जिले के बाल रोग विशेषज्ञों को यह सलाह मुंबई से आए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहाल शाह ने दी। भारतीय बाल रोग अकादमी के जिला इकाई के तत्वावधान में शहर के एक होटल में बच्चों में बुखार नियंत्रण को गोष्ठी की गई। यह भी पढ़ें- मौसम परिवर्तन से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर, वार्ड फुल इसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों में बुखार...