बच्चों के बीच विवाद में हिंसक झड़प, तीन घायल
मधुबनी, मई 17 -- बिस्फी। औंसी थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली में बच्चों-बच्चों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। लाठी,डंडे एवं रॉड के हमले में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गये। मारपीट में घायल उमेश सहनी एवं उसके भाई को इलाज के लिए केवटी थाना में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष के उमेश सहनी के फर्द बयान पर सूरज सहनी, ब्रह्मा सहनी समेत पांच के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। औंसी थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने मारपीट के आरोप में सूरज सहनी तथा ब्रह्मा सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मलिकपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट में सात लोग घायल यह भी पढ़ें- मलिकपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट में सात लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.