अररिया, जून 26 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मैनापुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मैनापुर गांव निवासी निखत तैयब और हामिद बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...