रांची, अप्रैल 28 -- रांची। गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से मंगलवार को गुलेची टोला, ठाकुरगांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच लंच बॉक्स और वाटर बोतल का वितरण किया गया। जत्था के सदस्य वितरण सामग्री लेकर दोपहर एक बजे ठाकुरगांव के गुलेची टोला पहुंचे और ठाकुरगांव थाना के मुंशी अरुण सिंह के सहयोग से टोला के सभी जरूरतमंद बच्चों को एक जगह एकत्रित कर उनके बीच वाटर बोतल और लंच बॉक्स का वितरण किया। अपनी जरूरत के सामान नि:शुल्क पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे, इसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- गरीबी मिटाओ संगठन ने 71 बच्चों को दी शिक्षण सामग्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.