बेगुसराय, फरवरी 14 -- भगवानपुर। प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय तेलन में शनिवार को विद्यालय परिवार और एकता शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय में 80 छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार और शिक्षा समिति के सभी सदस्यों के बीच एक लीटर वाले बोतलबंद जूस का वितरण किया गया। एकता शक्ति फाउंडेशन के प्रबंधक विक्रमादित्य कुमार ने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए पर्याप्त पौष्टिक भोजन के साथ ही जूस, सलाद आदि के सेवन से अनेक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक विकास कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यालय का माहौल खुशनुमा होता है। जूस प्राप्त कर दुर्गा, आशी, मीठी, निक्की, नंदनी, अंशु, शिवम, अंशिका, सुहानी आदि बच्चे प्रसन्न दिखे। मौके पर एकता शक्ति के विद्यालय समन्वयक अमन कुमार, शिक्षक रामानन्द पासवान, अनिशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.