बच्चों के बीच पुस्तक एवं बैग का वितरण
हजारीबाग, मई 21 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बकसपुरा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रखवा में गुरूवार को बच्चों के बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रदत पुस्तक एवं बैग का वितरण किया गया। जेएलकेएम के सुरेश कुमार, संयोजिका हेमंती कुमारी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुणवा देवी ने संयुक्त रूप से बच्चों को बैग एवं पुस्तकें दी। सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सरकारी विद्यालयों हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर आशा देवी, बिंदु देवी, चांदमुनी देवी, गुंजा भारती, सुनीता देवी, अनीता देवी, किरण कुमारी, सहोदरी देवी, सोनिया देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.