बच्चों के बीच पहुंचे कुलपति, बांटी किताबें, दिए इनाम
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मंगलवार को सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों को नि:शुल्क किताबें दीं तो विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। उनके साथ कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और स्कूल बोर्ड उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल भी मौजूद थीं। स्कूल परिसर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित और प्राथमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) की निःशुल्क कार्य पुस्तिकाओं का वितरण कुलपति ने किया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को यह किताबें दी गईं। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एवं 'पाठ्य सहगामी क्रियाएं' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कुलपति, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.